फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: नौ में से पांच हलकों में हारकर भी पटियाला जीत गए धर्मवीर गांधी, सभी में विधायक होने पर भी हारी आप

Thu, 06 Jun 2024 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला

सार

डॉ. धर्मवीर गांधी ने चुनाव से कुछ समय पहले ही कांग्रेस ज्वाइन की थी। वहीं परनीत कौर ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। डॉ. गांधी ने परनीत कौर को दोबारा मात दी है। इससे पहले वे 2014 में परनीत कौर को हरा चुके हैं। 
विज्ञापन
डॉ. धर्मवीर गांधी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला से मजबूत दावेदार मानी जा रही परनीत कौर को कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी के हाथों दूसरी बार लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2014 में भी आप की तरफ से मैदान में उतरे डॉ. गांधी ने परनीत को हराया था। 
विज्ञापन


क खास बात यह रही कि डा, गांधी को पटियाला के 9 में से पांच विधानसभा हलकों में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें पटियाला (देहाती), पटियाला (शहरी), सन्नौर, समाना व शुतराणा हलके शामिल हैं। बावजूद इसके बेहद नजदीकी रहे मुकाबले में डॉ. गांधी 14831 वोटों के अंतर से आप के डॉ. बलबीर सिंह को हराने में सफल रहे। जबकि इस समय सभी विस हलकों में आप के विधायक हैं। डॉ. गांधी को कुल 3,05,616 वोट पड़े। इनमें 3,04,672 ईवीएम वोट और 944 पोस्टल बैलेट वोट हैं। वहीं आप के डॉ. बलबीर सिंह को कुल 290785 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रही भाजपा की परनीत कौर को 288998 वोट प्राप्त हुए।

पटियाला देहाती से हारे गांधी
हलकावाइज देखा जाए, तो पटियाला सीट के नाभा हलके में डॉ. धर्मवीर गांधी 36230 वोट प्राप्त करके विजेता रहे हैं। लेकिन आप के डॉ. बलबीर सिंह जिस पटियाला देहाती हलके से विधायक हैं, वहां डॉ. गांधी की हार हुई है। यहां डॉ. बलबीर सिंह ने ही बाजी मारी है और उन्हें 37446 मत मिले हैं, जबकि डॉ. गांधी को 34985 वोट पड़े हैं। इसी तरह से राजपुरा में परनीत कौर ने डॉ. गांधी को हरा दिया है। परनीत कौर को यहां 37340 और डॉ. गांधी को 32032 वोट मिले हैं। 
विज्ञापन


डेराबस्सी हलके में भी डॉ. गांधी को परनीत के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा है। यहां परनीत कौर को 65742 और डॉ. गांधी को 46621 वोट मिले हैं। लेकिन घन्नौर में परनीत कौर को करारी हार झेलनी पड़ी हैं। यहां से उन्हें केवल 14764 वोट मिले हैं, जबकि डॉ. गांधी 37633 वोट हासिल करके विजयी रहे हैं। सन्नौर हलके में आप के डॉ. बलबीर सिंह 43048 वोट प्राप्त करके जीते और डॉ. गांधी को 37846 मत पड़े हैं। इसी तरह से पटियाला शहरी हलके में परनीत कौर 41548 वोट हासिल करके जीत गई हैं। डॉ. गांधी को यहां से 23035 वोट प्राप्त हुए हैं। समाना में आप के डॉ. बलबीर सिंह 36141 वोट लेकर विजेता रहे और डॉ. गांधी को 28937 वोट प्राप्त हुए। शुतराणा हलके में भी आप के डॉ. बलबीर सिंह 32499 वोट लेकर जीते हैं और डॉ. गांधी को 27353 वोट मिले हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि चार बार की सांसद रही परनीत कौर केवल दो हलकों राजपुरा व पटियाला शहरी में जीत हासिल कर सकी हैं।

पटियाला में नोटा के कुल 6681 वोट 
पटियाला सीट के कुल 18 लाख 6 हजार 424 वोटरों में से 63.63 फीसदी यानी 11 लाख 45 हजार 62 वोटें पड़ी हैं। इनमें से 509 वोट रद्द हो गए, जबकि नोटा के कुल 6681 वोट पड़े। पटियाला से बाकी के उम्मीदवारों में अकाली दल के एनके शर्मा को 1 लाख 53 हजार 978 वोट पड़े। बसपा के जगजीत सिंह छड़बड़ को 22400 वोट मिले। पटियाला लोकसभा सीट के लिए प्राप्त हुए 3187 पोस्टल बैलेट पेपरों में से 509 पद हुए हैं। इन डाक के जरिये मिली वोटों में से 40 नोटा को और वैलिड 2638 में से डॉ. धर्मवीर गांधी को 944, आप के डॉ. बलबीर सिंह को 700, परनीत कौर को 528, अकाली दल के एनके शर्मा को 198, जगजीत सिंह छड़बड़ को 66 वोटें डाक के जरिये मिलीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें