फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंनटाइन डे पर केंद्र और किसानों के बीच बैठक: 12 को महापंचायत, डल्लेवाल की अपील- बड़ी गिनती पहुंचे किसान

Tue, 28 Jan 2025 07:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के बीच केंद्र सरकार के साथ 14 फरवरी को बैठक होगी। किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे व 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर 14 फरवरी को किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी। फसलों की एमएसपी कानूनी गारंटी को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन लगातार जारी है। मंगलवार को डल्लेवाल के अनशन को 64 दिन हो गए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 10 बजे डल्लेवाल ने देश के किसानों के नाम संदेश जारी करते कहा कि मोर्चे को इस मुकाम तक पहुंचाने का कार्य वाहेगुरु ने किया है और सभी अरदास करते हैं कि भविष्य में भी मोर्चे को मजबूती बख्शें। डल्लेवाल ने बताया कि आज मोर्चे पर अखंड पाठ साहिब की शुरुआत हुई है और 30 जनवरी को भोग पड़ेंगे। इस दिन किसान बड़ी संख्या में मोर्चे पर पहुंचेंगे। 

डल्लेवाल ने कहा कि 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक में शामिल होने की इजाजत उनका शरीर उन्हें नहीं दे रहा है। हालांकि सेहत में आगे से सुधार है, लेकिन शरीर में कमजोरी काफी है। परंतु सभी लोगों की भावना के अनुसार वह बैठक में शामिल होने का प्रयास अवश्य करेंगे। 
विज्ञापन


डल्लेवाल ने भावुक अपील करते कहा कि मोर्चे के एक साल पूरा होने पर 12 फरवरी को खन्नौरी बार्डर पर किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचें, जिससे उन्हें ऊर्जा मिल सके और वह आगे भी इसी तरह से किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहें। 

डल्लेवाल ने कहा कि सभी मिलकर 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ बातचीत में मजबूती से किसानों का पक्ष रखेंगे। उम्मीद है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत किसानों व मजदूरों की कर्ज मुक्ति समेत बाकी की मांगों को केंद्र मंजूर करेगी। किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे व 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें