किसान जत्थेबंदियां एक होकर लड़तीं, तो बात कुछ और होती : चढ़ूनी
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी रविवार को डल्लेवाल का हाल जानने खनौरी बॉर्डर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इस आंदोलन की शुरुआत से ही किसान जत्थेबंदियां एक होकर लड़ती, तो आज बात कुछ और होती। जरूरत है कि सभी जत्थेबंदियों के एक मंच पर इकट्ठा होने की। फिलहाल आंदोलन केवल पंजाब में हो रहा है, इसलिए भी केंद्र सरकार इसे हल्के में ले रही है। चढ़ूनी ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं और इन्हें बातचीत के जरिये जल्द हल किया जाना चाहिए।
आज देश भर में किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
सोमवार को किसानों की ओर से पंजाब को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। इसके बाद डल्लेवाल की ओर से राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी की कापियां भी जिला अधिकारियों को सौंपी जाएंगी। बुधवार को सिर्फ पंजाब में दोपहर 12 से तीन बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी।