फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कूच को किसान तैयार : शंभू बॉर्डर से आज दोपहर 12 बजे निकलेगा जत्था, हरियाणा ने किए रोकने के कड़े इंतजाम

Sat, 14 Dec 2024 12:02 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच के लिए किसान तीसरी बार तैयारी कर चुके हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे किसानों का जत्था निकलेगा। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा ने भी किसानों को रोकने के लिए मजबूत की बैरिकेडिंग कर ली है। 
विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांगों को लेकर बीते 10 महीनों से डटे किसान शनिवार को शंभू बॉर्डर से दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि इस 101 मरजीवड़े जत्थे की अगुवाई किसान नेता जसविंदर सिंह लौंगोवाल और मलकीत सिंह व अन्य करेंगे। जत्थे में जाने वाले सभी किसान निहत्थे होंगे।  

विज्ञापन


किसानों के कूच के मद्देनजर हरियाणा ने भी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और मजबूत कर दी है। लोहे के एंगल लगाए गए हैं, जिनमें जंगले लगाने का काम किया जा रहा है। इससे पहले किसान दो बार दिल्ली कूच की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस की तरफ से उन्हें दो बार रोक दिया गया। 

खन्नौरी बॉर्डर पर शुक्रवार को जगजीत सिंह डल्लेवाल की लगातार मानीटरिंग कर रही डॉक्टरों की टीम ने बताया कि डल्लेवाल के शरीर में मैगनिशियम, पोटाशियम व कैल्शियम की कमी हो गई है। इसके चलते अब उन्हें कभी भी साइलेंट कार्डिएक अरेस्ट हो सकता है। खड़े होने पर उन्हें चक्कर आते हैं। उल्टियां हो रही हैं और यहां तक कि पानी भी अंदर नहीं जा रहा है। डल्लेवाल को संक्रमण होने का भी खतरा बढ़ गया है। डाॅक्टरों ने बताया कि डल्लेवाल को जल्द इलाज की जरूरत है।

विज्ञापन

संसद में नहीं हो रही किसानों की बात - पंधेर

शंभू बॉर्डर पर सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि संसद में संविधान, अडानी, बेरोजगारी हर तरह से मुद्दे पर बात हो रही हैं, लेकिन किसानों के मसलों पर बात नहीं हो रही है। हरियाणा में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की ओर से दिए विवादित बयान को लेकर केंद्र पर हमला बोलते कहा कि आपके पास ईडी, सीबीआई है और किसानी आंदोलन-01 के वक्त हरियाणा व केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकारें थी, तो फिर इस मसले पर जांच क्यों नहीं कराई गई। 

किसानों से माफी मांगे भाजपा सांसद

पंधेर ने कहा कि किसानों के आंदोलन को देखकर दरअसल सरकार अंदर से हिल गई है, इसलिए किसानों के खिलाफ इस तरह के गलत बयान दे रही है। केंद्र सरकार को तुरंत उक्त भाजपा सांसद को पार्टी से बाहर निकालना चाहिए और किसानों से माफी मांगनी चाहिए। पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार डिजिटल इमरजेंसी लगाना चाहती है।
विज्ञापन

पंधेर बोले- हरियाणा सरकार रच रही षड्यंत्र

राजपुरा एसडीएम अभिकेश गुप्ता ने शुक्रवार को शंभू बॉर्डर का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, अंबाला के डीसी ने संगरूर प्रशासन को पत्र लिख डल्लेवाल को उचित चिकित्सा सेवाएं देने की अपील की है, जिससे शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानी आंदोलन पर इसका कोई बुरा असर न पड़े। लेकिन किसान नेता पंधेर ने इसे हरियाणा सरकार का षड्यंत्र करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें