पटियाला के खालसा कालेज में आयोजित में कार्यक्रम के दौरान बोलते संत सीचेवाल और मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार के पर्यावरण अंबेसेडर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि धर्म के साथ जुड़कर ही वातावरण मसलों को हल किया जा सकता है। पंजाब में अगर गुरबाणी के सिद्धांतों को जीवन में अपना लिया जाए, तो पंजाब विश्व में शुद्ध वातावरण के मामले में पहले स्थान पर आ सकता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने जन्मदिन व जीवन में बड़ी खुशी की प्राप्ति के मौके कुदरत का धन्यवाद करने के लिए एक पौधा जरूर लगाने के लिए प्रेरित किया। संत ने यह भी कहा कि लोगों को सीवरेज के पानी को खेती के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे हवा व पानी में स्वच्छता आएगी। वह शुक्रवार को खालसा कालेज की ओर से आयोजित वातावरण दिवस को समर्पित वातावरण चेतना दिवस प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। कालेज प्रिंसिपल डा. धरमिंदर सिंह ऊभा ने सीचेवाल द्वारा निस्वार्थ होकर किए कामों की सराहना की। इस मौके पर ढिलवां कालेज बरनाला के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जसबीर सिंह ने सीचेवाल के कामों व जीवन के बारे में जानकारी दी।