पटियाला में निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते डीसी।
- फोटो : अमर उजाला
डीसी रामवीर सिंह ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सुबह करीब 9 बजे विभिन्न दफ्तरों की अचानक चेकिंग की। इस दौरान करीब 115 मुलाजिम गैरहाजिर पाए गए। डीसी ने सबसे पहले जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में ए ब्लाक की चेकिंग की। इसके बाद डीसी ने 9 बजकर 10 मिनट पर सुविधा सेंटर, 9 बजकर 15 मिनट पर डी ब्लाक में जिला तहसील दफ्तर, जिला खजाना दफ्तर व जिला सामाजिक सुरक्षा दफ्तर, 9 बजकर 25 मिनट पर बी ब्लाक में स्थित लोक निर्माण विभाग के मुख्य दफ्तर की चेकिंग की। इस दौरान जिला खुराक एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलर दफ्तर के 30, डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के 10, जिला विकास एवं पंचायत दफ्तर के दो, तहसील दफ्तर के दो, जिला खजाना दफ्तर के छह, जिला सामाजिक सुरक्षा दफ्तर का एक और लोक निर्माण विभाग दफ्तर के 64 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। डीसी ने बताया कि गैरहाजिर पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे और कार्रवाई के बाद मुख्य सचिव पंजाब को सूचित किया जाएगा।