फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार के कत्ल से लोकतंत्र की धज्जियां उड़ीं : सिमरनजीत सिंह मान

Mon, 24 Oct 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में कत्ल किए गए पत्रकार के परिजनों का सांत्वना देते सिमरनजीत सिंह मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि धूरी में अकाली पार्षद ने पत्रकार का कत्ल कर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी हैं। मान धूरी में हिंदी अखबार के पत्रकार केवल कृष्ण जिंदल के निवास पर उनके परिवार वालों से दुख व्यक्त करने आए थे।
विज्ञापन


मान ने कहा कि ऐसी घटनाओं से साबित होता है कि पंजाब सरकार का लोकतंत्र पर कंट्रोल नहीं है। अकालियों और जत्थेदारों ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस की ओर से मामले में बरती जा रही ढील के बारे में अवगत कराया।

इस पर मान ने तुरंत संगरूर एसएसपी को फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच करके पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही। इस मौके पर सुरजीत सिंह कालाबूला, गुरनैब सिंह रामपुरा, अमरजीत सिंह, बहादर सिंह भसौड़, रणजीत सिंह, हरी सिंह, जीत सिंह और सुरजन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें