केंद्र की मोदी सरकार की ओर से सोने व जेवरात की दो लाख की खरीद करने पर
पैन कार्ड को अनिवार्य करने के विरोध में सोना व्यापारी व ज्वेलर भड़क गए
हैं।
बुधवार को सराफा वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में सोना
व्यापारियों व ज्वेलरों ने हड़ताल की। एसोसिएशन के प्रधान मनोज सिंगला ने
बताया कि आज पटियाला के करीब 200 ज्वेलरों ने अपनी दुकानें व व्यापार को
बंद रखा। सोना व्यापारियों ने किला चौक में इकट्ठे होकर केंद्र सरकार के इस
तानाशाही रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किला चौक से लेकर
अनारदाना चौक तक पैदल रोष मार्च निकाला गया। सिंगला व अशोक कुमार ने कहा कि
सरकार की ओर से दो लाख के सोने व जेवरों पर पैन कार्ड को जरूरी करके बहुत
ही गलत फैसला लिया गया है।