फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: जेई और ठेकेदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। विजिलेंस ब्यूरो ने दसूहा में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसपीसीएल के जूनियर इंजीनियर निर्मल सिंह और ठेकेदार सतनाम सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत तहसील दसूहा के एक टैक्सी चालक ने दी थी जिसका 13 मरले का प्लॉट में जाने वाली बिजली की तारों को एक ओर शिफ्ट करवाने का मामला लंबित था। शिकायत के अनुसार जेई निर्मल सिंह ने पहले साइट निरीक्षण और एस्टीमेट तैयार करने के एवज में 5,000 रुपये मांगे फिर 5,000 रुपये और जोड़ दिए। इसके बाद ठेकेदार ने तारें बदलने के लिए 12,000 रुपये की मांग की जो बातचीत के बाद 10,000 रुपये तय हुई। शिकायतकर्ता ने उनकी लगातार रिश्वत मांगने की कॉल रिकॉर्ड कर ली और विजिलेंस को सौंप दी। जांच के बाद विजिलेंस यूनिट जालंधर ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को 15,000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें