पंजाब स्कूल खेलों के कुश्ती मुकाबलों का मंढोड में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) हरिंदर कौर की अगुवाई में आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने किया, जबकि विजेता खिलाड़ियों को अकाली लीडर एडवोकेट सतबीर सिंह खटड़ा ने मेडल प्रदान किए।
इस चैंपियनशिप में जालंधर पहले, दशमेश मार्शल आर्ट एकेडमी रूपनगर दूसरे, जिला पटियाला व स्पोर्ट्स विंग घुदा तीसरे स्थान पर रहे।
चैंपियनशिप के 32 किलो भार वर्ग में साहिल यादव दशमेश एकेडमी रूपनगर पहले, रूपिंदरपाल सिंह बरनाला दूसरे, वरिंदर सिंह पटियाला व बलदेव सिंह रूपनगर तीसरे, 35 किलो भार वर्ग में जसकरन सिंह पटियाला पहले, हरमन सिंह फाजिल्का दूसरे, सुखविंदर सिंह स्पोर्ट्स विंग घुदा व कुलविंदर नाथ तीसरे, 38 किलो भार वर्ग में गगनदीप सिंह विर्क जालंधर पहले, आशीष कुमार फाजिल्का दूसरे, जसप्रीत सिंह पटियाला व साहिल अमृतसर तीसरे, 41 किलो भार वर्ग में गोपाल फरीदकोट पहले, साहिल गुरदासपुर दूसरे, मनप्रीत सिंह स्पोर्ट्स विंग घुदा व दीपक कुमार तरनतारन तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह 45 किलो वर्ग में सोनू पठानकोट पहले, सुखबीर ढंडा नवांशहर दूसरे, सोनू कुमार स्पोर्ट्स विंग घुदा व रामकुमार फरीदकोट तीसरे, 49 किलो वर्ग में सुखजिंदर सिंह स्पोर्ट्स विंग घुदा पहले, राजिंदर सिंह जालंधर दूसरे, अब्दुल सुबहाल संगरूर व विशाल कुमार कपूरथला तीसरे, 55 किलो वर्ग में बलदीप बसरा कपूरथला पहले, रमेश कुमार दशमेश एकेडमी रूपनगर दूसरे, सतिगुरदीप सिंह नवांशहर व साहिल अमृतसर तीसरे, 60 किलो वर्ग में मोहित भाटिया जालंधर पहले, अभिराज सिंह अमृतसर दूसरे, विवेक सिंह मोहाली व गुरविंदर सिंह फतेहगढ़ साहिब तीसरे स्थान पर रहे।