फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में उमड़ी भीड़

Tue, 24 Nov 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देेव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सोमवार की सुबह गुरुद्वारा पातशाही छठी से निकाला गया। हजारों की संख्या में इलाके की संगत, स्कूली बच्चे, कीर्तन मंडलियां श्री गुरुनानक देव की महिमा गाते नगर कीर्तन के साथ साथ चल रहे थे। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने लंगरों का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। नगर कीर्तन एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से शुरू होकर रेलवे रोड, डाकखाना रोड, नसराली, बैंक आफ इंडिया रोड, एरी मिल रोड, जस्सड़ां, कुकड़ माजरा, मेन बाजार से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें