पटियाला के फ्लावर माडल हाई स्कूल में गोल्ड मेडल पाने वाले छात्र जश्नजोत सिंह को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल।
- फोटो : अमर उजाला
फ्लावर मॉडल हाई स्कूल त्रिपड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित नौवें मैथेमेटिक्स ओलंपियाड के विजेता स्कूल स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले जश्नजोत सिंह, सिल्वर मेडल पाने वाली अनमोलदीप कौर, कांस्य पदक विजेता समृद्धि को सम्मानित किया गया। यह रस्म प्रिंसिपल भूपिंदर कौर और चेयरमैन जतिंदर सिंह ने अदा की। हरनवजोत कौर, खुशी कुमारी, उदमप्रीत कौर ने भी गोल्ड मेडल हासिल किए, जबकि कृष्णा, खुशगार मदान, अनमोल जोत ने क्रमवार गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक हासिल किया। स्टूडेंट्स अमनजोत सिंह, शुभम और दीपांशु ने भी गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीते। इस मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि बाल मन व दिमाग पर अच्छे संस्कारों का असर बहुत जल्द होता है। यह संस्कार बच्चों की योग्यता को निखारते हैं।