फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरयूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज

Fri, 22 Jan 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैंपियनशिप वीरवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुरू हो गई। इसमें देश भर से 80 के करीब यूनिवर्सिटियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का उद्घाटन मेजबान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने किया। इस मौके पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा, पंजाब तीरंदाजी एसोसिएशन के प्रधान कुलबीर सिंह कंग, डिप्टी डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर, सहायक डायरेक्टर महिंदरपाल कौर, डा. जसबीर सिंह, डा. दलबीर सिंह, राष्ट्रीय तीरंदाज गगनदीप कौर रंधावा, कोच जीवनजोत तेजा मौजूद रहे।

वीसी ने झंडा फहरा कर चैंपियनशिप का आगाज किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि तीरंदाजी भारत की रिवायती व विरासती खेल है। उनको खुशी है कि पीयू ने इस पारंपरिक खेल के विश्वस्तरीय खिलाड़ी पैदा किए हैं और यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन व खेल की भावना से खेलने को प्रेरित किया, ताकि वह उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए मिसाल बन सकें। इस मौके पर तीरंदाजी खेल से संबंधित कुछ शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें