फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बढ़ी ठिठुरन: रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, शीत लहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 30 Jan 2026 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

माैसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 31 जनवरी से चार दिन राज्य में बारिश का अलर्ट है। विशेषकर 1 फरवरी को मौसम और अधिक खराब रहेगा।
विज्ञापन
अमृतसर में घनी धुंध - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा फरीदकोट रहा, जहां तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण बठिंडा और आदमपुर में दृश्यता शून्य रही, जबकि पटियाला में यह 150 मीटर तक सीमित रही। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में शीत लहर और घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 31 जनवरी से चार दिन राज्य में बारिश का अलर्ट है। विशेषकर 1 फरवरी को मौसम और अधिक खराब रहेगा। तेज हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकेगी और कई क्षेत्रों में बारिश होगी। लोगों को शीत लहर से बचाव के लिए अलाव, गर्म कपड़े और यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुख्य शहरों का तापमान

शहर- न्यूनतम- अधिकतम
फरीदकोट: 3- 22.7
बठिंडा: 3.8- 19.5
फिरोजपुर: 3.4- 20.1 
अमृतसर: 4.7- 18.8
लुधियाना: 8.2- 19.8
पटियाला: 8- 20.8
रूपनगर: 8.3- 22.5

Trending Videos
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स प्रभावित

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को कुछ घरेलू उड़ानों का संचालन मौसम और ऑपरेशनल कारणों से प्रभावित रहा। जानकारी अनुसार, घने कोहरे और आसपास के मौसम की वजह से कई उड़ानों में देरी और रद्दीकरण देखा गया है, खासकर बेंगलुरु और श्रीनगर रूट पर। 

सबसे बड़ी समस्या एयर इंडिया एक्सप्रेस की अमृतसर–बेंगलुरु उड़ान (IX-1975) के रद्द होने से सामने आई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसी तरह इंडिगो की अमृतसर-श्रीनगर उड़ान (6E-6164) और श्रीनगर से लौटने वाली फ्लाइट भी आज नहीं उड़ पाई। 

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि श्रीनगर में खराब मौसम के कारण इन रूट्स पर उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि अन्य घरेलू उड़ानों को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया गया। अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा प्रदान करने का भी आदेश जारी किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें