पंजाबी यूनिवर्सिटी में मंगलवार से पहली इंटरयूनिवर्सिटी गतका चैंपियनशिप शुरू हो गई।
इसका
उद्घाटन वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने किया। यह पहला मौका है कि एसोसिएशन
आफ यूनिवर्सिटीज की ओर से सिख मार्शल खेल गतका को अपने खेल कैलेंडर में
शामिल करके इसकी इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप कराने का फैसला किया है।
इस
मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि बहुत प्रयासों के बाद इस
सिख मार्शल खेल का एसोसिएशन आफ यूनिवर्सिटीज की ओर से मान्यता दी गई।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मान्यता के बाद आने वाले समय में राष्ट्रीय व
अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप होंगी। एशियन गतका फेडरेशन के प्रधान डा. एसपी
सिंह ओबराय ने बताया कि गतका के डिप्लोमा की 25 सीटों की पढ़ाई पीयू में
कराई जा रही है और इन स्टूडेंट्स की 75 फीसदी फीस सरबत दा भला चैरिटेबल
ट्रस्ट की ओर से दी जा रही है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले
समय में एनआईएस, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, खालसा कालेज अमृतसर में भी
गतका के डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे।