फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की दशा न सुधरी तो विधायक का करेंगे घेराव : सीबिया

Wed, 23 Dec 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह सीबिया ने कहा कि शहर के बड़े-बड़े विकास करने के दावे करने वाले मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग विकास की तरफ जरा भी कोशिश नहीं कर रहे। सड़कों की हालत खस्ता है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि एक महीने के भीतर सड़कों की हालत न सुधारी गई तो हलका संगरूर के कांग्रेसी गर्ग के घर के सामने धरने पर बैठ जाएंगे और उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता सीबिया ने कहा कि गर्ग लंबे समय से लोगों से महज विकास करने के वादे ही कर रहे हैं जबकि हकीकत में कुछ भी नहीं हुआ। शहर में सड़कों, पानी निकासी और सीवरेज व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। बरनाला चौक से बस स्टैंड तक और बस स्टैंड से मदनजीत कोठी तक सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल में हुए आठ करोड़ के घोटाले की जांच अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा इस जांच को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर बलाक अध्यक्ष परमिंदर शर्मा, मनजीत सिंह, हरबंस लाल, नरेश जुनेजा, बलवीर कौर सैनी, मदन लाल ढींगरा, सुभाष कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें