फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के साथ चली आंधी, दीवारें गिरीं, दरख्त धराशाई

Mon, 30 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में आंधी बारिश के दौरान गिरा दरख्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाके में रविवार देर शाम तेज बारिश के साथ चली आंधी ने जहां कई जगह दीवारें गिरा दीं, वहीं सड़कों पर खड़े-बड़े दरख्तों को भी धराशाई कर दिया। इसके अलावा बारिश से शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी और तेज आंधी की वजह से कई इलाकों में पूरी रात बिजली भी गुल रही। सोमवार भी दोपहर तक बारिश का होना जारी रहा। हालांकि बाद दोपहर धूप निकल आई।
विज्ञापन


रविवार देर शाम आसमान पर छाए घने बादलों के साथ चली तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी से इलाके में कई जगह सड़कों पर दरख्त गिर गए और कई जगहों पर दीवारें गिर गईं। गांव लड्डा से कांझला जाने वाली सड़क पर बड़ी तादाद में दरख्त गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पहले ही सीवरेज जाम वाले इलाकों में तो स्थिति काफी गंभीर बन गई। सीवरेज तथा नालियों में भरा गंदा पानी गलियों में फेल गया जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

जलभराव की समस्या महल मुबारक, गुरु नानक कालोनी, राम बस्ती, प्रेम बस्ती, कौला पार्क, सिविल अस्पताल, धूरी गेट, पटियाला गेट सहित अन्य हिस्सों में ज्यादा देखने को मिली जिससे नगर काउंसिल की पानी निकास के दावों की हवा निकलती नजर आई। तेज आंधी और बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में तो पूरी रात बिजली नहीं आई जिससे सुबह पानी की सप्लाई नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें