फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बरसात से मकान की छत गिरी, सात लोग जख्मी

Tue, 30 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण धर्मनगरी में एक मकान की छत गिरने से सात लोग जख्मी हो गए। इसके अलावा पूरा शहर जलमग्न हो गया वहीं पुरानी फाजिल्का रोड ने नर्क का रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


बरसात के बाद इस सड़क पर 108 एंबुलेंस सहित कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी बरसात के कारण धर्मनगरी में एक मकान की छत गिर गई। गली नंबर 9 निवासी पांच बच्चाें के पिता महेंद्र सिंह पुत्र पिरथी सिंह ने बताया कि सुबह बारिश के कारण उसके मकान की छत गिर गई। जिस कारण उसके परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। मलबे में घरेलू सामान दब कर बर्बाद हो गया।

मोहल्लावासी व वार्ड पार्षद बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और मलबे में से सामान को बाहर निकलवाया। पीड़ित महेंदर सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

उधर, कुछ दिन पूर्व ही पुडा कालोनी से गंदे पानी की निकासी के लिए इसी रोड से चार इंची प्लास्टिक की पाइप बिछाई गई, लेकिन भूमिगत पाइप बिछाने के बाद नाली को ठीक प्रकार से बंद नहीं किया गया। जिसके परिणामस्वरूप इस बरसात से पहले जब यहां से कोई वाहन निकलता तो धूल के गुबार उठते थे।
विज्ञापन


वहीं आज सुबह हुई बरसात से हाल ही में खोदी गई नाली की मिट्टी धंस गई और यहां से गुजरने वाले वाहन एक-एक करके जगह-जगह पर फंस गए। इसमें एक एंबुलेंस के अलावा दो ट्रक, एक ट्रैक्टर ट्राली सहित आधा दर्जन दोपहिया वाहन शामिल थे।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि इसी रोड पर नगर परिषद के उपप्रधान अशोक आहूजा का आफिस भी है, लेकिन उन्हाेंने भी आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें