फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे वालों को खानपान की वस्तुओं पर सब्सिडी नहीं

Tue, 30 Jun 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एएसबीएलओ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद थी कि 2 जुलाई को शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारे वालों को खानपान की वस्तुओं में सब्सिडी देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा इस बार भक्तों को भंडारों में चटपटी और तली वस्तुएं खाने को नहीं मिलेंगी, सिर्फ दाल-चावल और सब्जी-रोटी के अलावा मीठे में खीर खाने को मिलेगी।
विज्ञापन


एएसबीएलओ के प्रधान विजय ठाकुर और महासचिव राजन गुप्ता ने बालटाल से टेलीफोन कर बताया कि आर्गेनाइजेशन की श्राइन बोर्ड के सीईओ प्रदीप त्रिपाठी व कैंप डायरेक्टर मल्होत्रा के साथ बैठक हुई। इसमें आर्गेनाइजेशन ने कई सुझाव दिए ताकि भंडारे वालों और भक्तों को मुश्किल का सामना न करना पड़े।

इस बार श्राइन बोर्ड ने भंडारे वालों को बिजली और पानी की सप्लाई भी दी है। बालटाल से यात्रा सुबह चार बजे शुरू होगी और दोपहर बारह बजे तक चलेगी।

गुप्ता ने बताया कि भंडारे वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीद थी कि उन्हें खानपान की वस्तुओं पर सब्सिडी देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले खानपान की वस्तुओं पर सब्सिडी दी जाती थी, लेकिन पिछले तीन साल से केंद्र सरकार ने इसे बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इससे भंडारे वालों को काफी महंगा सामान खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। गुप्ता ने बताया कि उन्हें पता चला कि इस बार भंडारे वालों पर फूड सेफ्टी एक्ट लागू किया है, जो गलत है। यह एक्ट ढाबे और होटल पर लागू होता है लेकिन यात्रा में भंडारे वाले भक्तों की सेवा कर रहे हैं।

ऐसा करके जम्मू-कश्मीर सरकार भंडारे वालों को तंग करना चाहती है ताकि यहां के लोग श्रद्धालुओं को खानपान की वस्तुएं महंगी देकर उनके साथ लूटखसोट करें।

गुप्ता ने कहा कि श्राइन बोर्ड की ओर से भंडारे वालों की साइटें बदलने पर काफी परेशानी हो रही है। भंडारे वालों पर तो कई नियम थोप दिए हैं जबकि लोकल दुकानदारों पर नहीं।

गुप्ता ने कहा कि भंडारे वालों में श्राइन बोर्ड के प्रति नाराजगी तो है लेकिन यात्रा शुरू होने के कारण सभी चुप बैठे हैं, ताकि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और यात्रा प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें