अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 14 व 15 अगस्त को भी पंजाब में भारी बारिश पड़ने की चेतावनी दी है। रविवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की व कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। पठानकोट में 26.0 एमएम, लुधियाना में 1.4, अमृतसर में 2.2, रूपनगर में 1.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। पंजाब के तापमान में रविवार को 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। फरीदकोट 41.6 डिग्री के तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के पास बना है। सबसे कम 24.3 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, लुधियाना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, पटियाला का 35.5 डिग्री, पठानकोट का 33.8 डिग्री, बठिंडा का 38.2 डिग्री, फाजिल्का का 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री, लुधियाना का 26.42 डिग्री, पटियाला का 27.1 डिग्री, बठिंडा का 26.0 डिग्री, होशियारपुर का 25.4 डिग्री, फरीदकोट का 29.1 डिग्री, फिरोजपुर का 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।