फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि, आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर व रूपनगर में शनिवार को भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के तापमान में शुक्रवार को 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 38.2 डिग्री का तापमान फरीदकोट व समराला का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से अब 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। शनिवार को अमृतसर में 10.8 एमएम की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ और जगहों पर हल्की बारिश रही। अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, लुधियाना का भी 34.6 डिग्री, पटियाला का 34.9, पठानकोट का 34.2, बरनाला का 34.8, फिरोजपुर का 34.6 और जालंधर का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 26.5, लुधियाना का 27.2, पटियाला का 27.0, बठिंडा का 29.0, बरनाला का 27.8, फिरोजपुर का 28.6, जालंधर का 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें