फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला जेल में हवालाती ने कपड़ों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला की सेंट्रल जेल में हवालाती की ओर से अपनी चक्की (सेल) में कपड़ों व पुराने अखबारों में आग लगा दी गई। पता लगते ही तुरंत आग बुझाकर हवालाती को बाहर निकाला गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने हवालाती के खिलाफ जेल प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट मनप्रीत सिंह ने पुलिस पास शिकायत दी है कि हवालाती आकाश चौहान निवासी गांव अटेरना थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा, जो जेल की चक्की नंबर तीन में बंद था। जेल प्रशासन ने उसकी चक्की में से धुआं निकलते देखा। मौके पर जाकर देखा तो आरोपी ने चक्की में अपने कपड़ों व कुछ पुराने अखबारों में आग लगा रखी थी। आग बुझाकर हवालाती को बाहर निकाला गया। आरोपी के आग लगाने से जेल प्रापर्टी को नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

गैंगस्टर संपत नेहरा के गैंग का मेंबर है आकाश चौहान
जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह ने बताया कि हवालाती आकाश चौहान ने खुद को चक्की से बाहर निकालने के लिए कपड़ों व पुराने अखबारों में आग लगाई थी। इसके लिए उसने जेल के अंदर से माचिस चुराई थी। जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि हवालाती आकाश चौहान गैंगस्टर संपत नेहरा के गैंग का है। हवालाती के खिलाफ लूटपाट व कत्ल के इरादे से हमला करने के कई मामले दर्ज हैं। आकाश के खिलाफ जेल में फोन रखने के भी दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें