फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में हरियाणा नंबर की कार का कहर: छह किलोमीटर तक रास्ते में जो आया मारी टक्कर

Wed, 03 Jul 2024 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

हरियाणा नंबर की कार ने राजपुरा कॉलोनी के नजदीक पुराना बस स्टैंड के पास कई वाहनों को टक्कर मारी। इसे देख लोगों ने कार का पीछा किया और छह किलोमीटर दूर जाकर कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। लोगों ने उनकी पिटाई करने के बाद कार में तोड़ फोड़ कर दी।
विज्ञापन
कार को रोकने की कोशिश करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में मंगलवार दोपहर को हरियाणा नंबर की एक कार ने सड़क पर कहर मचा दिया। बेलगाम दौड़ती कार ने रास्ते में आने वाले कईं ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन सवारों, रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे साइन बोर्डों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


करीब छह किलोमीटर तक इस कार का पीछा करके इसमें सवार दो नौजवानों को पकड़ा गया। इसके बाद लोगों ने कार में तोड़-फोड़ कर दोनों नौजवानों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। संबंधित थाना लाहौरी के इंचार्ज शिवराज सिंह ढिल्लों के मुताबिक गाड़ी में 3 से 4 नौजवान थे। इनमें से दो को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गाड़ी का चालक अभी फरार है। पकड़े गए दोनों नौजवानों ने नशा नहीं किया है। घटना में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।


घटना दोपहर करीब सवा 2 बजे की बताई जा रही है। इसी बीच राजपुरा कॉलोनी के नजदीक पुराना बस स्टैंड के पास से एक हरियाणा नंबर की कार गुजरी। तेज रफ्तार इस कार में तीन से चार नौजवान सवार थे, जिन्होंने पहले रेलवे स्टेशन के नजदीक ओवर ब्रिज के नीचे खड़े एक रेहड़ी वाले और फिर एक एक्टिवा चालक को टक्कर मारी। यह देख लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


करीब छह किलोमीटर तक इस कार को नौजवानों ने दौड़ाया। इस दौरान कार ने रास्ते में जो ई-रिक्शा, रेहड़ियां और दो पहिया वाहन आए, सभी को टक्कर मारते चले गए। छह किलोमीटर बाद जाकर लोगों ने इस कार को रोका और दो नौजवानों को बाहर निकाला। भड़के लोगों ने नौजवानों की पिटाई कर दी और कार की भी तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें