फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ और ऊंची छलांग मुकाबलों में छाईं हरमनप्रीत कौर

Mon, 12 Sep 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते सेवा मुक्त एसपी अजमेर सिंह जगमोहन सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला एथलेटिक एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब की ओर से श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (खालसा) के मैदान में जिला ओपन एथलेटिक मीट करवाई गई। इसमें जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों में 500 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल मुकाबलों में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे सेवामुक्त एसपी (हैमर थ्रो एशिया स्वर्ण पदक विजेता) अजमेर सिंह ने झंडा फहरा कर एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को ईमानदारी के साथ खेलने की शपथ दिलवाई गई। 

मीट के दौरान अंडर-14 से 22 साल की आयु वर्ग में 500 खिलाड़ियों ने 100 मीटर से 10 हजार मीटर दौड़, ऊंची छलांग, तीहरी छलांग, गोला फेंकने, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, ज्वेलिन थ्रो, वॉक 5 किलोमीटर और 9 किलोमीटर खेल मुकाबलों में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


अंडर 18 में हरमनजोत कौर ने 100 मीटर दौड़ और लंबी छलांग में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 में जसलीन कौर ने 100 मीटर दौड़ और कमलप्रीत कौर ने लंबी छलांग में पहला स्थान दर्ज किया। लड़कों के मुकाबले के दौरान अंडर-16 में राघव थापर ने शाटपुट, अंडर 18 में सचिन कुमार ने पांच किलोमीटर वॉक, अंडर-22 में अंशुमन चोपड़ा ने शॉटपुट में पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-20 डिस्कस थ्रो में मनदीप शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।

इस मौके पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष जगमीत सिंह सहोता, संजीव सुखेजा, अमरीक सिंह, भूषण राणा, बलदेव सिंह, जगमोहन सिंह बिट्टू और गगनदीप सिंह गग्गी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफियां और सर्टिफिकेट बांटे। इस मीट के उपचेयरमैन जगमोहन सिंह, अमरीक सिंह, इंद्रजीत सिंह रंधावा, सुभाष बसी, मनमोहन सिंह, गुरिन्दरपाल सिंह सहोता, संदीप खान, गुरप्रीत सिंह, नरपिंदर सिंह, रवीन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, गुरजीत सिंह गरेवाल, करनैल सिंह, दलबीर सिंह, बलजीत सिंह रहल और बलविन्दर सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें