पटियाला। पंजाब सरकार की ओर से राज्य के सरकारी स्कूलों की गई दर्जाबंदी तहत पटियाला जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से सरकारी सीनियर सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल माडल टाउन ने अव्वल स्थान हासिल किया है। जिसे सरकार ने 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि पिछले साल इस स्कूल ने पंजाब का सर्वोत्तम सरकारी स्कूल बनने का गौरव भी हासिल किया था।
स्कूल प्रिंसिपल बलवीर सिंह जौड़ा ने इस मौके खुशी जताते बताया कि 1952 में स्थापित इस स्कूल में वर्तमान समय में 2362 बच्चे पढ़ रहे हैं। हाल ही में स्कूल स्मार्ट बना है। इसमें प्रयोगशालाओं, आधुनिक लाइब्रेरी से लैस स्कूल में साफ पीने के पानी का प्रबंध और साफ शौचालय और पार्क है। यह स्कूल हर साल अपना कैलेंडर, प्रॉस्पेक्ट्स, ब्रोशर और डायरी तैयार करता है। स्कूल में 2014 से ही अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा दी जाती है। शिक्षण क्षेत्र के साथ-साथ विज्ञान प्रदर्शनी में भी स्टेट स्तर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया है। स्कूल का सालाना प्रोग्राम और एथलेटिक मीट हमेशा ही स्टेट स्तर का कराया जाता है। स्कूल के अध्यापक भी स्टेट अवार्ड प्राप्त कर चुके है।