फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे लेकर कैदियों को नशे, मोबाइल सप्लाई करने वाला पटियाला जेल मुलाजिम काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में बंद कैदियों से पैसे लेकर उन्हें नशे और मोबाइल सप्लाई करने वाले जेल मुलाजिम को पकड़ा गया है। आरोपी की जिस्मानी तलाशी में गुप्तांग में मेडिकल टेप साथ लपेट कर छिपाई अफीम और सिम समेत एक मोबाइल को बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने जेल मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पटियाला जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह ने पुलिस पास शिकायत की है कि जेल में बतौर वीडियो कान्फ्रेंस ऑपरेटर तैनात जतिंदर कुमार निवासी घड़ाम पती डेयरी चौक समाना जेल में बंद कैदियों को नशीले पदार्थ और मोबाइल बगैरा सप्लाई करता था। बदले में इसके कैदियों के रिश्तेदारों से मोटी रकम वसूल करता था। एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी जतिंदर कुमार की जिस्मानी तलाशी ली गई, तो गुप्तांग में मेडिकल टेप साथ लपेट कर छिपाई 50 ग्राम अफीम और एक चालू हालत में सिम समेत टच मोबाइल बरामद किया गया। साथ ही जब आरोपी के खाने वाले टिफिन की तलाशी ली गई, तो उसमें छिपा कर रखी आठ जर्दे की पुडियां और टेप साथ लपेट कर छिपाया 35 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया। बाद में सख्ती से की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह सामान हवालाती चरन सिंह निवासी गांव खेड़ी जिला अंबाला को देना था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले करीब आठ सालों से जेल में तैनात था और पिछले कई सालों से यह गैरकानूनी काम कर रहा था। आरोपी खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को जेल विभाग द्वारा सस्पेंड करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें