फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बनेंगे रिचार्ज वेल

Sat, 19 Dec 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन ब्लाकों पटियाला, सन्नौर और पातड़ां के सभी सरकारी स्कूलों में पहले पड़ाव के तौर पर रिचार्ज वेल बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के पानी का अच्छा इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन


बाद में यह प्रोजेक्ट पूरे जिले के सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने खेतीबाड़ी, भूमि रक्षा विभाग, जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग के अधिकारियों को इस संबंधी रिपोर्ट तैयार करने की हिदायत की है।

उधर मनरेगा के तहत सोमवार से जिले के सभी ब्लाकों में सड़कों की बर्मों पर मिट्टी डालने का काम शुरू किया जा रहा है। जिले के हरेक गांव में औसतन 100 से अधिक मजदूरों के मनरेगा तहत जॉब कार्ड बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


इस संबंधी डीसी ने मंडी बोर्ड, लोक निर्माण विभाग (भवन व मार्ग शाखा), पंचायत विभाग, नहरी विभाग, वन विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए मनरेगा मजदूरों की सेवाएं प्राप्त की जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें