फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कालेजों के गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों के वेतन में दोगुनी बढ़ोतरी: रखड़ा

Sun, 01 May 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
रुपये - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने पिछले लंबे समय से चली आ रही कालेज गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों की मांग पूरी करते हुए उनके वेतन को दो गुना करने की घोषणा की है। उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार ने इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकारी कालेजों में शिक्षा प्रदान कर रहे इन अध्यापकों की यह मांग जायज थी क्योंकि सरकारी कालेजों के गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों की तनख्वाहें चौथा दर्जा कर्मियों से भी कम थी, जबकि इनकी तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट स्तर तक के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है।

रखड़ा ने बताया कि पहले इन लेक्चररों को सिर्फ 10 -12 हजार रुपये प्रति महीना वेतन सिर्फ सात महीनों के लिए मिलता था। यह मामला ध्यान में आने के  बाद उन्होंने यह मामला मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पास रखा।  रखड़ा ने बताया कि सरकार की तरफ से जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के अनुसार सरकारी कालेजों के गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों को कुल 21600 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा, जिसमें हर साल पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इस वेतन में 10 हजार रुपये सरकारी खजाने में से और 11600 रुपये पीटीए में से दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब सात महीनों की अपेक्षा सरकारी कालेज गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों को 10 महीने वेतन दिया जाएगा। इससे सात करोड़ रुपये वार्षिक का अतिरिक्त भार सरकारी खजाने पर पड़ेगा। दूसरी ओर पंजाब के सरकारी कालेज गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर यूनियन के  प्रदेश प्रधान प्रो. हरमिंदर सिंह डिंपल नाभा के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने सुरजीत सिंह रखड़ा का विशेष धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें