फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने जा रहे बिजली मुलाजिमों को रोका

Sat, 21 Nov 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्निकल सर्विस यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर गुस्साए बिजली मुलाजिमों ने शनिवार को रखड़ा में सीएम के खिलाफ काले झंडों के साथ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पेंशन कटौतियां रद्द करने की मांग की गई। गांव रखड़ा के 66 केवी ग्रिड में मुलाजिमों ने इकट्ठे होकर हाथों में काले झंडे और बैनर लेकर जैसे ही कैबिनेट मंत्री रखड़ा की कोठी की तरफ मार्च शुरू किया। जहां पर सीएम की ओर से रखड़ा की पिता के श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लिया जा रहा था।

पुलिस की ओर से नाका लगाकर बिजली मुलाजिमों को रोक लिया गया। जब बिजली मुलाजिमों ने पुलिस को मांगों के बारे में बताया, तो उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बाद में बिजली मुलाजिमों के शिष्टमंडल को सीएम को मिलवाया। इस दौरान शिष्टमंडल ने सीएम को बताया कि बार-बार भरोसे दिलाने के बावजूद उनके मसलों का हल नहीं हो रहा है।

इस पर सीएम ने भरोसा दिलाया कि वे चंडीगढ़ पहुंच कर मसले का हल करेंगे। इस मौके पर बिजली मुलाजिम लीडर बनारसी दास, रजिंदर कुमार, भरपूर सिंह, गुरदेव सिंह, लखा सिंह, जतिंदर सिंह चड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें