फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: ज्यादा मात्रा में खा लिए कच्चे मटर, 16 साल की लड़की की मौत; पिता की भी बिगड़ी तबीयत

Tue, 17 Feb 2026 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

प्राची का परिवार खेत मजदूर के तौर पर काम करता है। वे खेतों में मटर तोड़ रहे थे तभी प्राची ने ज्यादा कच्चे मटर खा लिए। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।  
विज्ञापन
प्रीति - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव सधारनपुर में 16 साल की एक लड़की की खेतों में काम करते समय ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खाने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान प्राची के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


प्राची की माता बलजीत कौर ने बताया कि उनका परिवार खेत मजदूर के तौर पर काम करता है। रोजाना की तरह जब वे खेतों में मटर तोड़ रहे थे। तभी प्राची ने ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खा लिए। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगी। तुरंत उसे सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान प्राची की मौत हो गई है। परिवार ने आशंका जताई है कि पेस्टिसाइड स्प्रे के कारण बेटी की मौत हुई है। वहीं प्राची के पिता जसवंत सिंह ने कुछ मात्रा में कच्चे मटर खाए थे। उल्टी आने के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें