फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कंटेनरों से लीकेज से मची अफरातफरी, जानें कहां

Mon, 10 Oct 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
गैस लीक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दशहरा की तैयारियों में जुटे यहां के गांव मुबारकपुर में सोमवार दोपहर को उस समय अफरातफरी मच गई जब एकाएक गांव के बच्चे और महिलाएं दम घुटने की शिकायत लेकर गांव के सेहत केंद्र पहुंचने लगे। पता चला कि गांव में से कुछ गैस कंटेनर गुजरे हैं जिनसे गैस लीकेज हो रही थी।
विज्ञापन


आननफानन में गांव की सरपंच मनप्रीत कौर ने मालेरकोटला सिविल प्रशासन को सूचना दी और देखते ही देखते मालेरकोटला, हथन और पंजगराईंयां सेहत केंद्रों से डाक्टरों की टीम गांव मुबारकपुर पहुंच गई। इसका नेतृत्व डाक्टर ज्योति और डाक्टर सीमा जिंदल कर रहीं थीं। इतना ही नहीं, तहसीलदार बादलदीन और डीएसपी रणधीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से पूछताछ भी की। 

सरपंच मनप्रीत कौर के पति हरकीरत सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव में से ऐसे ही गैस कंटेनर गुजर रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है । मालेरकोटला के डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसे संदिग्ध गैस कंटेनरों की गंभीरता से जांच करेगी जो गैस लीकेज के लिए कसूरवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें