मिनी सचिवालय में सैकड़ों निशक्त बच्चों ने सीडीपीओ दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। बच्चों को स्व रोजगार की सिखलाई देने की वजह से वीरवार को एक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाना था।
इसकी जानकारी गांवों में मौजूद बच्चों को देने संबंधी आंगनबाड़ी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आंगनबाड़ी सेंटर के कर्मचारियों ने उक्त बच्चों को गलत संदेशा दिया कि उन्हें शिक्षा के आधार पर रोजगार के साधन मुहैया करवाए जा रहे हैं और उन्हें नौकरियां दी जाएंगी।
जब उक्त बच्चों ने चिल्ड्रन होम पटियाला के मिनी सचिवालय दफ्तर में पहुंचकर जानकारी प्राप्त की तो मामला कुछ और ही निकला तो उन्होंने राजपुरा के सीडीपीओ दफतर में पहुंचकर रोष प्रदर्शन दिया।