फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छह करोड़ से सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनकर तैयार

Fri, 04 Dec 2015 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी में छह करोड़ की लागत से तैयार किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का वीरवार को यहां वीसी डा. जसपाल सिंह ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में कराए उद्घाटन समागम के मौके पर वीसी ने 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई। वीसी ने कहा कि आठ बार माका ट्राफी जीतने वाली पीयू के खेल ढांचे में यह ट्रैक एक बड़ा मील पत्थर है। जिससे यूनिवर्सिटी की खेल प्राप्तियों में बढ़ोतरी होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार होंगे।

यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों की प्राप्तियों में और बढ़ोतरी के लिए जल्द ही जरूरी अन्य खेल ढांचा तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह ट्रैक भारतीय एथलेटिक फेडरेशन के नियमों के मुताबिक बनाया गया है।

यूनिवर्सिटी डीन अकादमिक मामले डा. एएस चावला, पूर्व रजिस्टरार डा. मनजीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर मनजीत सिंह सिद्धू, जाने-माने विद्वान डा. बलकार सिंह, वित्त अधिकारी डा. बलजीत सिंह सिद्धू, एसएम वर्मा आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें