मुंबई के दो लोगों द्वारा पटियाला के ज्वेलर से 32 लाख 50 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कर्ण सिंगला निवासी पटियाला ने पुलिस पास शिकायत की है कि उसकी जगदीश ज्वेलर्स के नाम पर पटियाला के अदालत बाजार में फर्म है। आरोपी संजय मेहता, विशाल मेहता निवासी मुंबई (महाराष्ट्र) ने फोन पर उसे विश्वास में लेकर कहा कि वह उसकी फर्म का डायमंड के आयात निर्यात का लाइसेंस बनवा देंगे। आरोपियों ने ज्वेलर को लाइसेंस बनाने का झांसा देकर 32 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। लेकिन बाद में न तो लाइसेंस बनवाया और न ही मांगने पर पैसे वापस किए। पुलिस ने इस शिकायत पर दोनों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।