संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने हथियारों से हमला करके चार लोगों को जख्मी करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायकर्ता साजन मसीह निवासी मुस्तफाबाद जट्टां ने बताया कि वह, उसकी पत्नी सपना, मां तरीजा और चाचा का बेटा थानियल अपने घर में मौजूद थे। इस दौरान हमलावरों ने घर में घुस कर हथियारों से हमला कर चारों को जख्मी कर दिया। उसने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के तहत किया गया है। उधर पुलिस ने आरोपी अभि, राहुल, सिकंदर, दीपा, गौरा और बब्बी निवासी मुस्तफाबाद जट्टां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।