फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: सनौर में युवक की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। निकटवर्ती कस्बा सनौर में मामूली विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सनौर के फतेहपुर रोड निवासी जशन के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जशन सोमवार देर शाम करीब सात बजे अपनी कार लेकर खालसा कार वॉशिंग सेंटर पहुंचा था। वहां उसकी एक युवक से किसी बात पर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद उक्त युवक ने अपने भाई को फोन करके मौके पर बुलाया। भाई के आते ही दोनों युवकों ने जशन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने जशन के पेट में चार-पांच बार चाकू घोंपा। गंभीर रूप से घायल जशन को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक पास के गांव माजरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद वे मौके से फरार हो गए। सनौर थाने के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें