फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: जेल में हुए हमले में घायल पूर्व इंस्पेक्टर की माैत, हिंदू नेता हत्याकांड के आरोपी ने पीटा था

Thu, 18 Sep 2025 08:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सूबा सिंह समेत जेल में ही बंद पूर्व डीएसपी गुरबचन सिंह व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को कुछ दिन पहले हवालाती संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सन्नी नवंबर 2022 में अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल केस का आरोपी है।
विज्ञापन
मृतक सूबा सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला की सेंट्रल जेल में एक जानलेवा हमले में गंभीर घायल हुए पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह की राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक फर्जी एनकाउंटर केस में पटियाला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। 
विज्ञापन


सूबा सिंह समेत जेल में ही बंद पूर्व डीएसपी गुरबचन सिंह व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को कुछ दिन पहले हवालाती संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सन्नी नवंबर 2022 में अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल केस का आरोपी है। पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक, संदीप सिंह जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। जिसकी जानकारी पूर्व पुलिस अधिकारियों ने जेल प्रशासन को दे दी थी। इसी से भड़के संदीप सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि संदीप सिंह ने राॅड के साथ पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था। इस हमले में घायल अन्य दोनों पुलिस अधिकारी खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 5 अगस्त 2025 को इंस्पेक्टर सूबा सिंह व अन्य पूर्व पुलिस अफसरों को 1993 में तरनतारन के सात नौजवानों के फर्जी एनकाउंटर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें