फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने बनाने की बजाय चुनावी वादे पूरा करें कैप्टन : सुखबीर

Sun, 02 Apr 2017 03:28 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में पंथ रतन जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा के बरसी समागम को संबोधित करते पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंथ रतन स्वर्गीय जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा की 13वीं बरसी के मौके पर अकाली दल ने भी गुरुद्वारा नौंवी पातशाही बहादुरगढ़ में समागम किया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार को आडे़ हाथों लिया। बादल ने कहा कि कैप्टन बहाने बनाने की बजाय पंजाब में विकास कराने के अपने चुनावी वादे को पूरा करें। 
विज्ञापन


अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाबियों ने विकास के लिए उनकी सरकार को चुना है, न कि विकास रोकने के लिए। विकास के कामों के लिए और ज्यादा से ज्यादा फंड रिलीज होना चाहिए। लेकिन हो इसके विपरीत रहा है। विकास के कामों के लिए अलॉट फंड को रोका जा रहा है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है। 

सुखबीर ने कहा कि बहाने बनाने की बजाय कांग्रेस सरकार जल्द से जल्द किसानों के लोन माफ करे। हर घर में एक व्यक्ति को नौकरी देने और नौजवानों को स्मार्ट फोन देने के अपने चुनावी वादे पूरा करने के बजाय कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि एक साल तक वह कुछ नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि खजाना पिछले दस सालों से खाली है। जबकि पूर्व बादल सरकार के राज में फंड की कमी कभी आड़े नहीं आई। यही कारण है कि पिछली सरकार ने पंजाब में कई बड़े काम कराए। अगर खजाना खाली होता, तो विकास कैसे किया जा सकता था। सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कभी गांवों में नहीं आएंगे। इस मौके पर एसजीपीसी के प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें