फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोहरा: दृश्यता में आई कमी, शीत हवाओं से लगातार बढ़ रही ठंड; रात का पारा सामान्य से नीचे दर्ज

Sat, 15 Nov 2025 09:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पहाड़ों से आ रही शीत हवाओं से पंजाब में लगातार ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे कम 7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट ठंडा रहा।
विज्ञापन
लुधियाना में कोहरा - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हल्का कोहरे से दृश्यता पर असर पड़ने लगा है। अमृतसर में सुबह के वक्त दृश्यता 1000 मीटर, लुधियाना में 1500 मीटर और पटियाला में 1800 मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


पहाड़ों से आ रही शीत हवाओं से पंजाब में लगातार ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे कम 7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट ठंडा रहा। वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। लेकिन अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 29.9 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 26.6 डिग्री (1.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 26.8 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 23.8 डिग्री, फिरोजपुर का 26.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 25.1 डिग्री और रूपनगर का 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री, लुधियाना का 9.6 डिग्री, पटियाला का 9.3 डिग्री, पठानकोट का 8.0 डिग्री, गुरदासपुर का 10.0 डिग्री, रूपनगर का 9.8 ड़िग्री, फिरोजपुर का 8.6 डिग्री और होशियारपुर का 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें