फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे यातायात रोका, बैठक बेनतीजा

Sat, 11 Jul 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघापुराना बस स्टैंड में पानी की टंकी पर चढ़े ईजीएस वालंटियर बारिश में भी डटे रहे। यहां सैकड़ों वालंटियरों ने 5 घंटे यातायात रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 96 घंटे बीतने बाद भी पंजाब सरकार ने उनकी कोई मांग नहीं मानी। इस मौके जिला प्रशासन से चली तीन घंटे बैठक भी बेनतीजा रही।
विज्ञापन


शहीद किरनजीत कौर एक्शन कमेटी और ईजीऐस/एआईई/एसटीआर अध्यापकों ने बाघापुराना के मुख्य चौक में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात रोककर सरकार खिलाफ नारेबाजी की और हो रही बारिश में उनके साथी पानी की टंकी पर डटे रहे।
यहां शाम को 6 बजे डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल ने भरोसा दिया कि उनका मांग पत्र सरकार को भेज दिया गया है और उनकी मुख्यमंत्री से मीटिंग भी करवा दी जाएगी। इस भरोसे के बाद यातायात बहाल कर दिया गया और इसके बाद यह वालंटियर बारिश में बस स्टैंड के जलघर में दरी बिछाकर बैठ गए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी वालंटियरों ने कहा कि बठिंडा में लाठीचार्ज करने बाद जेल में बंद 5 महिला अध्यापकों समेत गिरफ्तार 11 के खिलाफ दर्ज किया झूठा केस रद्द कर उनकी बिना शर्त रिहाई नहीं होती वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन को कहा कि जितनी देर उनकी मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग नहीं होती और उनके गिरफ्तार साथियों की बिना शर्त रिहाई नहीं होती वह संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें