फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में जूतों के गोदाम में लगी आग, दो करोड़ का माल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। राजपुरा रोड स्थित स्टाइल यूअर फीट नामक शोरूम के नीचे बने गोदाम में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भयंकर आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। गोदाम चारों ओर से बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग की खबर पाते ही मेयर संजीव शर्मा बिट्टू घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

शोरूम के मालिक ने मेयर को बताया कि करीब दो करोड़ रुपये का स्टाक गोदाम में भरा था, जो जलकर खाक हो चुका है। उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे सैर करने वाले कुछ लोगों ने दुकान में आग लगी हुई देखी। उन्होंने दुकान मालिक और दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी। दमकल की पहली गाड़ी जिस समय घटनास्थल पर पहुंची, उस समय भयंकर आग लग चुकी थी। स्थिति को बेकाबू होते हुए देख उन्होंने पांच दमकल की गाड़िया मंगवाई। फायर अधिकारी लक्ष्मण दास और मदन गोपाल ने बताया कि लगातार आठ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मेयर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर के कारोबारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों, फैक्ट्रियों, शोरूम और गोदामों में फायर सेफ्टी सिस्टम को जरूर लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें