पटियाला। यूएसए भेजने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पसियाना थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जश्नप्रीत सिंह निवासी गांव धरमहेड़ी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी रजिंदर सिंह निवासी मजीठिया एनक्लेव के बेटे अमरिंदर सिंह ने उसे यूएसए भेजने का झांसा देकर 25 लाख रुपये व पासपोर्ट ले लिया। बाद में आरोपी अलग-अलग तारीखों को उसके पिता से पैसे लेकर आता रहा। अमरिंदर सिंह ने यूएसए भेजने की बजाय बीच रास्ते जंगल में ही छोड़ दिया और खुद फरार हो गया। बाद में वह डिपोर्ट करके वापस भारत भेजा गया।