पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने राज्य के किसानों को 10 जून से धान की बुवाई के लिए आठ घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा किया है। पावरकॉम के चेयरमैन कम एमडी इंजीनियर केडी चौधरी ने बताया कि इसके लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
हरेक जोनल हेडक्वार्टर पर स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित कर लिए गए हैं। इनके फोन नंबर हैं-अमृतसर (98888-91692), जालंधर (96461-16679), लुधियाना (96461-22070), बठिंडा (96461-18039) और पटियाला (96461-46400)। इन फोन नंबरों पर खपतकार बिजली सप्लाई संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
अगर किसी किसान को 10 जून से आठ घंटे बिजली सप्लाई मिलने में कोई दिक्कत पेश आ रही हो, तो वह अपने जोन वाले फोन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अगर शहरी खपतकारों को बिजली संबंधी कोई शिकायत है, तो वह पंजाब भर में एक ही नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अगर उनकी शिकायत पर तसल्लीबख्श कार्रवाई नहीं होती, तो वह भी जोनल हेडक्वार्टर के दिए हुए फोन नंबरों पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
सीएमडी ने कहा कि हेडआफिस पटियाला में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसी तरह एक केंद्रीय मानीटरिंग सेल भी स्थापित किया गया है। इसके फोन नंबर 96461-21458 और 96461-21459 जिन पर किसी भी श्रेणी के खपतकार अपनी बिजली सप्लाई संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।