फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून अच्छे होते तो किसान क्यों करते संघर्षः परनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सांसद परनीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार को समझना चाहिए कि अगर किसानों के लिए बनाए गए तीनों कृषि कानूने अच्छे होते, किसानों को संघर्ष की जरूरत नहीं थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की बात गंभीरता से लेते हुए इन कानूनों को रद करना चाहिए। वह शुक्रवार को पटियाला के गांव सहौली में किसान पाल सिंह के अंतिम अरदास समागम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। किसान पाल सिंह आंदोलन के दौरान शहीद हो गए।
विज्ञापन

परनीत ने वीरवार को सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में खेती कानूनों के विरोध में राष्ट्रपति को मिलने गए कांग्रेसी नेताओं साथ पुलिस की ओर से किए व्यवहार की भी निंदा की। परनीत ने साफ किया कि खेती कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। इन कानूनों के जरिये केंद्र सरकार देश के किसानों को कॉरपोरेट घरानों का गुलाम बनाने की जो साजिशें कर रही हैं, उसे किसी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
किसान पाल सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि किसानों की ओर से शुरू किया संघर्ष अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। यह संघर्ष किसी पार्टी, फिरके या धर्म से ऊपर उठकर आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व के लिए है, इसलिए अब हरेक वर्ग के लोगों की ओर से इसका समर्थन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान पाल सिंह के परिवार की वित्तीय सहायता के लिए पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई पांच लाख की राशि परिवार को सौंप दी गई है। आगे भी जो भी संभव मदद हो सकेगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें