फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन, दिल्ली में सांसद परनीत कौर की गिरफ्तारी का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। खेती कानूनों के विरोध में देश के राष्ट्रपति से मिलने जा रहीं सांसद परनीत कौर समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं की दिल्ली पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को पटियाला में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खेती कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

फव्वारा चौक पर ब्लाक यूथ कांग्रेस किला मुबारक के प्रधान निखिल कुमार काका की अगुवाई में यूथ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके काका ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म करने पर लगे हैं। पिछले करीब एक महीने से कड़ाके की ठंड में किसान दिल्ली के बार्डरों में खेती कानूनों को रद कराने को आंदोलन कर रहे हैं। मोदी सरकार इन किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है।
वीरवार को जब खेती कानूनों के विरोध में कांग्रेसी नेता सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में राष्ट्रपति को मिलने जा रहे थे, तो सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार की शह पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी तरह से गलत है, जिसका यूथ कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। कहा कि पंजाब खेतीबाड़ी प्रधान राज्य है। किसानों की बात ही नहीं सुनी जाएगी तो प्रदेश खत्म हो जाएगा। कहा कि खेती कानूनों के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और लगातार धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें