फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन 2.0: SC का आदेश, डल्लेवाल को डाॅक्टरी मदद मुहैया कराएं, जब तक जरूरी न हो... बल प्रयोग न करें

Fri, 13 Dec 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के किसान संगठन फरवरी में अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर बढ़े थे। हरियाणा ने उन्हें अपनी सीमा में नहीं घुसने दिया। जिसके बाद से किसान शंभू और खनाैरी बाॅर्डर पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
खनाैरी बाॅर्डर पर जगजीत डल्लेवाल का अनशन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन 2.0 के 10 महीने आज पूरे हो गए। खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बिगड़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और केंद्र सरकार को हिदायत दी है कि जब तक जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान को खतरा न हो तब तक उनके आमरण अनशन को तोड़ने के लिए बल प्रयोग न किया जाए। पंजाब और केंद्र उन्हें जरूरी डॉक्टरी मदद प्रदान करे।
विज्ञापन


भड़के किसानों ने संघर्ष तेज करने का एलान कर दिया है।  



16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर देशभर में तहसील व जिला स्तरों पर ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे और 18 दिसंबर को ट्रेनें रोकी जाएंगी। ट्रैक्टर मार्च निकालने के बाद अधिकारियों को डल्लेवाल की ओर से राष्ट्रपति के नाम लिखी चिट्ठी दी जाएगी।
विज्ञापन

मोदी को भेजा खून से हस्ताक्षरित पत्र

डल्लेवाल ने खून से हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। डल्लेवाल ने मोदी से एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत किसानों की बाकी सभी मांगें पूरी करने की अपील की है। लिखा है कि वे 17 दिनों से अनशन पर , ऐसे उनका आपके नाम यह पहला व आखिरी पत्र है। आपको करना है कि एमएसपी की गारंटी देंगे या उनके जैसे किसान की बलि लेंगे। डल्लेवाल की तबीयत की जानकारी लेने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और पंजाब प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल पहुंच रहे हैं।

डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने को याचिका

डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। कहा गया है कि वे 26 नवंबर से अनशन पर हैं और उनका वजन भी 12 किलो गिर चुका है। उनकी जान पर संकट है। एडवोकेट वीरेश शांडिल्य ने यह याचिका लगाई है। याची ने बताया कि डल्लेवाल कैंसर से जूझ रहे हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण उनकी किडनी फेल होने की भी संभावना है।

प्रधानमंत्री किसानों से करें बात : संधवां

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि डेडलॉक खत्म करके किसानों के साथ बातचीत शुरू की जानी चाहिए। जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। संधवां ने डल्लेवाल की सेहत पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने के लिए प्रयास करने चाहिए, ताकि उनकी जान बच सके।
 
विज्ञापन

अंबाला डीसी ने संगरूर डीसी को लिखा पत्र

अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर हरियाणा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। उपायुक्त अंबाला की तरफ से उपायुक्त संगरूर को एक पत्र लिखा गया है। इसमें डल्लेवाल को उचित मेडिकल सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। किसान नेता के स्वास्थ्य अपडेट में वजन गिरने का विषय सामने आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें