फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला-पातड़ां रोड जाम कर किसानों ने दिया धरना, घग्गा से बादशाहपुर सड़क की मरम्मत कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
रोड जाम कर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पटियाला। क्रांतिकारी किसान यूनियन और भारतीय किसान यूनियन उगहारां की ओर से संयुक्त रूप से पटियाला-पातड़ां रोड जाम कर धरना दिया गया। इस दौरान घग्गा से बादशाहपुर तक खस्ताहाल सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई। करीब पांच घंटे तक चले धरने में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि काफी समय से कस्बा घग्गा से लेकर गांव बादशाहपुर तक सड़क की हालत खस्ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण हादसों का शिकार होते रहते हैं। सरकार व प्रशासन ने अभी तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। सुनवाई न होने पर किसानों को मजबूर होकर धरना लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें