सोमवार को पटियाला के गांव मैन में गोदाम के बाहर धरना देते किसान।
- फोटो : PATIALA
पटियाला। गांव मैन में सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बड़ी गिनती किसानों ने इकट्ठे होकर सरकारी गोदाम घेर लिया। इस गोदाम में काफी ट्रक चावलों के भर कर लाए गए थे। इन चावलों को गोदाम में स्टाक किया जाना था। किसानों का एतराज था कि गोदाम में गेहूं व चावल आदि को स्टाक करने से गांव में सुसरी की समस्या हो रही है। मौके पर एसडीएम पहुंचे और उन्होंने किसानों व गांव वासियों की समस्या को सही पाया।
इस संबंधी किसान नेता रणजीत सिंह सवाजपुर ने बताया कि यह मसला अदालत में विचाराधीन है। बावजूद इसके सोमवार को सुबह बड़ी गिनती चावल से भरे ट्रक लाए और गोदाम में लगाने लगे। इसी बीच गांव के लोगों व किसान नेताओं को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद लोग व किसान मौके पर पहुंचे और धरना लगा दिया। देर शाम नायब तहसीलदार इंद्र कुमार ने भरोसा दिलाया कि अब यहां चावल नहीं लगाए जाएंगे। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।