फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संशोधन बिल का विरोध: टोल प्लाजा फ्री करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। भारतीय किसान यूनियन एकता डाकौंदा के जगराओं ब्लॉक की आम बैठक गांव भम्मीपुरा के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम सिंह बसुवाल ने की। बैठक में डेढ़ दर्जन गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक सचिव रछपाल सिंह और जिला अध्यक्ष जगतार सिंह देहडका ने संयुक्त किसान मोर्चा के आगामी संघर्ष कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में किसान नेताओं ने मोदी सरकार द्वारा विद्युत अधिनियम 2025 पेश किए जाने के खिलाफ विरोध की योजना बनाई। इसके तहत 29 दिसंबर से पूरे जिले में फ्लैग मार्च, रैलियां और सभाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही, 16 जनवरी को लुधियाना एसई कार्यालय के सामने विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। किसान नेताओं ने विद्युत संशोधन अधिनियम, बीज अधिनियम 2025, श्रम संहिता और विश्व व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 22 दिसंबर को एडीसी जगरांव से यूरिया खाद की कमी को लेकर मुलाकात की जाएगी। इसके अलावा, रणधीरगढ़ गांव में प्रस्तावित बायोगैस फैक्ट्री योजना को रद्द कराने के लिए संघर्ष छेड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें