फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का करोड़ों की ठगी के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के नेतृत्व में आढ़तिये का पुतला फूंकते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव चनारथल खुर्द में भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) के जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह भल्लमाजरा के नेतृत्व में किसानों ने एक आढ़ती और उसके लड़कों के खिलाफ जमीन मामले में करोड़ों की ठगी करने के विरोध में रोष रैली निकाली। 
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह भल्लमाजरा, उपाध्यक्ष हरभजन सिंह बुट्टर और करनैल सिंह ने बताया कि गांव चनारथल खुर्द के एक आढ़ती ने गांव के ही करीब 15 किसानों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों ने आढ़ती के पैसे देने थे। आढ़ती ने इसकी एवज में किसानों की जमीन यह कहकर बिकवा दी कि इससे मिलने वाले पैसों से किसान उसका कर्ज लौटा देंगे। वह किसी अन्य जगह पर उन्हें सस्ती जमीन दिला देगा और जब तक जमीन नहीं मिलती किसान के पैसे उसके पास ही रहेंगे वह इस बदले उन्हें ब्याज देता रहेगा।

हरभजन सिंह ने बताया कि यह मामला यूनियन के पास करीब आठ महीने पहले आया था और तब से ही संघर्ष किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के विश्वास दिलाने के बावजूद अभी तक इन किसानों को इंसाफ नहीं मिल सका। इस मौके पर किसान लाभ सिंह और उसके बेटे दविंदर सिंह ने इंसाफ न मिलने की सूरत में परिवार समेत आढ़तियों की कोठी के आगे खुदकुशी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस अवसर पर महासचिव सतवंत सिंह, हिम्मत सिंह, गुरबचन सिंह, दीदार सिंह, सुखविन्दर सिंह, सुखजीत सिंह के अलावा किसान दविन्दर सिंह, गुरमुख सिंह, शीतल सिंह, अवतार सिंह, लाभ सिंह, जगतार सिंह, लक्ष्मण सिंह, स्वर्ण सिंह, महेन्दर सिंह, कुलविंदर सिंह, भगवंत सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, प्रेम सिंह, कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, दीपइंदर सिंह, मेवा सिंह, जगदीप सिंह, मनप्रीत सिंह और गुरलाभ सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें